Edited By Kamini,Updated: 22 Jul, 2026 07:11 PM

पंजाब के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन पर असर पड़ा है, वहीं यह बारिश गरीब परिवारों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन पर असर पड़ा है, वहीं यह बारिश गरीब परिवारों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ऐसा ही एक मामला थाना कलानौर के गांव वडाला बांगर से सामने आया है, जहां लगातार बारिश से एक गरीब परिवार के घर की छत अचानक गिर गई।
जानकारी के मुताबिक, घर की छत गिरने से घर के सदस्य कमलदीप सिंह घायल हो गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए डर और दहशत का माहौल बन गया। छत गिरने से घर का सामान भी खराब हो गया है और परिवार को रहने-सहने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

पीड़ित परिवार ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और खुद से घर की मरम्मत नहीं करवा पा रहे हैं। परिवार ने मांग की है कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन स्थिति का आकलन करे और उन्हें तुरंत आर्थिक मदद दे, ताकि घर को फिर से बनाया जा सके या उसकी मरम्मत की जा सके। पीड़ित परिवार ने घायल कमलदीप सिंह के इलाज में मदद के लिए भी सरकार से अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here