श्री मुक्तसर साहिब जिले के एक और स्कूल में कोरोना की दस्तक, मचा हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2021 10:54 AM

corona cases school

राज्य में स्कूल खुलते ही कोरोना पॉजिटिव आने वाले छात्रों का सिलसिला लगातार जारी है।

श्री मुक्तसर साहिब: राज्य में स्कूल खुलते ही कोरोना पॉजिटिव आने वाले छात्रों का सिलसिला लगातार जारी है। जिले के लम्बी हलके अधीन पड़ते सरकारी स्कूल भट्ठा की 10वीं क्लास की छात्रा के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उक्त स्कूल की 10 भी श्रेणी को सस्पैंड कर दिया गया। 

उधर, अब सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बादल की 11वीं श्रेणी की छात्रा कोरोना पॉजिटिव आई है। यह छात्रा गांव पंजावा की रहने वाली है। बता दें कि जिले में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ आज आए जिनमें से एक यह छात्रा है। उधर स्कूलों में सैंपलिंग का सेहत विभाग की तरफ से सिलसिला जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!