लुधियाना में कोरोना का प्रकोप जारी, 6 मरीजों की मौत व इतने केस पॉजिटिव

Edited By Kamini,Updated: 15 Jan, 2022 07:46 PM

corona 1409 cases positive including death of 6 patients

महानगर में कोरोना का कहर जारी है आज भी 1409 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई है। सिविल ........

लुधियाना (सहगल): महानगर में कोरोना का कहर जारी है आज भी 1409 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर एस.पी. सिंह ने बताया 1409 मरीजों में 1283 मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 126 पॉजिटिव मरीज दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। उन्होंने बताया कि जिन 6 मरीजों की मौत हुई उनमें से 5 जिले के रहने वाले थे जबकि एक मरीज अमृतसर का रहने वाला था। मृतक मरीजों में 70 वर्षीय मरीज सलेम टाबरी का रहने वाला था और दयानंद अस्पताल में भर्ती था। 63 वर्षीय मरीज निवासी करना जीवन अस्पताल पटियाला 70 वर्षीय मरीज निवासी ढंडारी कलां एस.पी.एस. अस्पताल, 63 वर्षीय मरीज टैगोर नगर डी.एम.सी. अस्पताल तथा 43 वर्षीय मरीज चंडीगढ़ रोड का रहने वाला था और सिविल अस्पताल में भर्ती था। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 95902 हो गई है जबकि मृतक मरीजों की संख्या 2139 हो गई है। पॉजिटिव मरीजों में 87285 मरीज ठीक हो चुके हैं जिले के अलावा बाहरी मरीजों संख्या बढ़कर 12652 हो गई है इनमें 1071 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज 556 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया एक्टिव मरीजों की संख्या 6478 पहुंच गई है इनमें 6368 मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।

दहशत ने बढ़ाई वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या पहले से काफी बढ़ गई है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कैंपों में 34876 लोगों ने वैक्सीन का टीकाकरण कराया जबकि 667 लोगों ने निजी अस्पतालों में जाकर वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कैंपों में 507 किशोरों ने जिनकी आयु 15 वर्ष से अधिक है न्यू वैक्सीन लगवाई अब तक जिले में 7365 किशोर वैक्सीन लगवा चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!