Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 May, 2020 12:55 PM
लुधियाना में कोरोना वायरस ने भगदड़ मचाई हुई है और शहर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी के चलते शहर में.....
लुधियाना(सहगल): लुधियाना में कोरोना वायरस ने भगदड़ मचाई हुई है और शहर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी के चलते शहर में मंगलवार को कोरोना वायरस के एक नए केस की पुष्टि की गई है, जबकि गत रात 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सिविल सर्जन डा. राजेश बग्गा ने बताया कि गत दिनों कुल 704 सैंपलों की रिपोर्ट उन्हें प्राप्त हुई थी, जिनमें से 9 व्यक्ति श्री नंदेड़ साहिब की यात्रा कर वापस लौटे थे, जबकि 4 पहले से ही पॉजिटिव आ चुके अन्य मरीजों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए हैं, अब इन में एक और मरीज शामिल हो गया है। इसी के साथ ही शहर में कुल कोरोना पीडितों की संख्या 152 हो गई है।
जिला प्रशासन बैकलॉग को लेकर दुविधा फंस गया है में
जिला प्रशासन कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों के बैकलॉग में इतना फंस गया है कि अभी तक सटीक आंकड़े नहीं दे पाया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, सूची में जितने मरीज ठीक हुए हैं या अन्य जिलों से आए मरीजों की कुल संख्या, जिनकी मृत्यु हो गई। उन्हें मरीजों की कुल संख्या से काट दिया जाता है, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि वे मरीज जो दूसरे जिलों से आए हैं और ठीक होने के बाद और अन्य जिलों में रजिस्ट्रेश्न हैं। मरीजों को स्थानीय मरीजों की संख्या से कम किया जा सकता है, लेकिन उन मरीजों की संख्या से कम नहीं किया जाना चाहिए, जो ठीक हो गए हैं या मर गए हैं। यह हर दिन होने वाली गलत स्थिति पैदा करता है कि मरीजों की कुल संख्या समान रहनी चाहिए।