PCS मेन्स रिजल्ट को लेकर खड़ा हुआ विवाद, विद्यार्थी कर रहे जांच की मांग

Edited By Kalash,Updated: 05 Nov, 2026 02:15 PM

controversy over pcs mains results

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) द्वारा 4 नवंबर देर रात PCS मेन्स 2026 के परिणाम घोषित किए गए हैं जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) द्वारा 4 नवंबर देर रात PCS मेन्स 2026 के परिणाम घोषित किए गए हैं जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों ने परीक्षा के मूल्यांकन और चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर संदेह जताया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि एक ही परीक्षा हॉल में बैठे 10 से 11 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जबकि एक परीक्षा केंद्र से करीब 24.21 प्रतिशत अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। छात्रों ने इसे असामान्य बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में निर्धारित नियमों और पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया। 

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि रिजल्ट में कई ऐसे उम्मीदवार भी हैं जो परीक्षा देने नहीं आए थे। इसके साथ ही इंटरव्यू के लिए भी निर्धारित मानक का भी पालन नहीं किया गया। विद्यार्थियों ने इस मामले की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व पंजाब सी.एम. से जांच करवाने की मांग की है। इसके साथ ही उनका कहना है कि अगर मामले में सख्त कार्रवाई नहीं होती तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस मामले में भाजपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि PCS परीक्षा के परिणाम में सामने आए आंकड़ों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मामले की जांच CBI से करवाई जानी चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!