Edited By Urmila,Updated: 15 Mar, 2022 12:14 PM

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन के प्रभारी हरीश चौधरी ने बैठक बुलाई है। चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन में बैठक बुलाई गई है। यह बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। मालवा जोन-1 व 2 के कांग्रेस ...
चंडीगढ़ः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन के प्रभारी हरीश चौधरी ने बैठक बुलाई है। चंडीगढ़ में स्थित कांग्रेस भवन में बैठक होने जा रही है। यह बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी। आपको बता दें कि मालवा जोन-1 व 2 के कांग्रेस उम्मीदवारों की बैठक बुलाई गई है। नवजोत सिद्धू सहित कई कांग्रेस नेता इस बैठक में पहुंचे। भारत भूषण, साधु सिंह धर्मसोत भी पहुंचे। आपको बता दें कि इस बैठक दौरान कांग्रेस की हुई हार पर मंथन किया जाएगा।
इस दौरान हरीश चौधरी ने कहा कि प्रभारी होने के नाते मालवे की इस हार की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने कहा कि वह उम्मीदवारों से फीडबैक बारे बातचीत करने जा रहे हैं। इस बैठक में इस बात को लेकर मंथन किया जा रहा है कि मालवे में आखिर कांग्रेस धराशाही क्यों हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here