PSPCL-PSTCL के नवनियुक्त चेयरमैन गुरकीरत किरपाल सिंह ने की पहली बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By Vatika,Updated: 19 Sep, 2026 02:15 PM

newly appointed pspcl pstcl chairman gurkirat kirpal singh holds first meeting

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSTCL) के नवनियुक्त

पटियाला: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSTCL) के नवनियुक्त चेयरमैन आईएएस गुरकीरत किरपाल सिंह ने पटियाला स्थित बिजली निगम मुख्यालय में दोनों कॉरपोरेशनों के निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इस दौरान उन्होंने बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और सप्लाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में बिजली की मांग और आपूर्ति, बिजली उत्पादन, पावर खरीद, थर्मल प्लांटों की कार्यप्रणाली, कोयले की उपलब्धता, ट्रांसमिशन व्यवस्था और बिजली बिलों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से जानकारी ली गई। चेयरमैन ने कहा कि घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाना बिजली निगम की प्राथमिकता है। इसके साथ ही किसानों को निर्धारित समय के अनुसार 8 घंटे निर्बाध कृषि बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना भी अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली की मांग को ध्यान में रखते हुए उत्पादन, ट्रांसमिशन और सप्लाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। साथ ही थर्मल प्लांटों की कार्यप्रणाली, कोयले की उपलब्धता और पावर खरीद की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए।

गुरकीरत किरपाल सिंह ने कहा कि घरेलू, कृषि और व्यावसायिक बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान चेयरमैन ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मीडिया के सुझावों का हमेशा स्वागत किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से PSPCL की नई पहलों और सरकारी नीतियों की सही व समय पर जानकारी के लिए निगम के Facebook, Instagram, X और YouTube सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करने की अपील की। बैठक के अंत में उन्होंने दोनों कॉरपोरेशनों के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!