जालंधर वेस्ट उपचुनाव : कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवार का ऐलान

Edited By Kalash,Updated: 19 Jun, 2024 01:26 PM

congress may announce candidate for jalandhar by election

10 जुलाई को जालंधर वेस्ट हलके के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस आज अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है।

जालंधर : 10 जुलाई को जालंधर वेस्ट हलके के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस आज अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि जालंधर वेस्ट उपचुनाव में उम्मीदवार कौन होगा इसका आज पता चल जाएगा। हाईकमान आज उम्मीदवार का ऐलान कर देगी। बता दें कि कांग्रेस पूर्व डिप्टी सीनियर मेयर सुरिंदर कौर को उम्मीदवार घोषित कर सकती है। वहीं टिकट की दौड़ में कई पूर्व पार्षद भी हैं।        

गौरतलब है कि 10 जुलाई को जालंधर वेस्ट हलके में उपचुनाव होने जा रहा है। अब तक आम आदमी पार्टी और भाजपा द्वारा उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी ने महिंदर भगत को टिकट दी है, वहीं भाजपा द्वारा शीतल अंगुराल को टिकट देकर मैदान में उतारा गया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!