AAP सरकार को घेरने की रणनीति बनाने जुटे दोआबा के कांग्रेसी नेता

Edited By Vatika,Updated: 15 Apr, 2022 05:03 PM

congress leader against aap

आम आदमी पार्टी (आप) की एक महीने पुरानी सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के उद्देश्य

जालंधर: आम आदमी पार्टी (आप) की एक महीने पुरानी सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के उद्देश्य से दोआबा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता कल देर रात फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी के यहां रात्रिभोज के बहाने जुटे। बैठक में कांग्रेस विधायक दल नेता प्रताप सिंह बाजवा, जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी, कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह, पार्टी विधायक दल के उप नेता राजकुमार छब्बेवाल समेत कई नेता शामिल थे।

चौधरी के यहां जारी बयान के अनुसार बैठक में आप सरकार की विफलताओं को लेकर घेरने के अलावा प्रदेश में कांग्रेस के भविष्य के रोडमैप पर भी बात की गई। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने एक महीना बीतने पर भी चुनाव प्रचार के दौरान जनता से किये वायदे पूरे करने की दिशा में काम शुरू नहीं किया और यह बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि आप को भारी जीत मिली है पर सरकार का प्रदर्शन नाउम्मीद करने वाला है। उन्होंने दावा किया कि प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के कारण कांग्रेस अपनी भूमिका निभायेगी और विधानसभा के भीतर व बाहर घेरेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!