Edited By Vatika,Updated: 27 Apr, 2022 04:40 PM

यहां के गांव डूंगा में किसान हरदीप सिंह (42) ने अपने खेतों में
नाभाः यहां के गांव डूंगा में किसान हरदीप सिंह (42) ने अपने खेतों में जाकर सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद परिवार का रो-रो कर हाल-बेहाल है।
बताया जा रहा है कि किसान के सिर पर पहले ही 25 लाख का कर्ज था, इसी परेशानी के कारण उसने मौत को गले लगा लिया। मृतक किसान ने कुछ समय पहले ही अपनी लड़की को विदेश में पढ़ाई करने के लिए भी कर्ज़ उठा कर भेजा था। वहीं किसान नेता ने सरकार से हरदीप सिंह के परिवार को मुआवज़ा देने की मांग की है।