सी.एम. मान को दिल्ली माडल दिखाने पर सिरसा ने केजरीवाल को घेरा, पूछे ये सवाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Apr, 2022 10:28 PM

cm sirsa surrounded kejriwal for showing delhi

भाजपा के सिख नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा ने कहा है कि जो केजरीवाल सरकार कोरोना काल दौरान दिल्ली के लोगों की कीमती जानें न बचा सकी, वह उसको माडल बना कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिखा रही है, जो...

चंडीगढ़ : भाजपा के सिख नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा ने कहा है कि जो केजरीवाल सरकार कोरोना काल दौरान दिल्ली के लोगों की कीमती जानें न बचा सकी, वह उसको माडल बना कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिखा रही है, जो हैरानीजनक है।

आज यहां जारी किए एक बयान में सिरसा ने कहा कि कोरोना काल दौरान दिल्ली के लोगों को अपनी जानें बचाने के लिए अन्य राज्यों का रुख करना पड़ा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जो स्कूल आज भगवंत मान को दिखाए हैं, वे स्कूल वास्तव में पिछली सरकारों की तरफ से बनाए गए थे जबकि वास्तव में दिल्ली में स्कूलों का बुरा हाल है और 25 हजार अध्यापकों की पोस्टें खाली पड़ीं हैं और शिक्षा ढांचा ढेर हुआ पड़ा है।

सिरसा ने कहा कि जब कोरोना में केजरीवाल सरकार लोगों को सहूलतें न दे सकी तो इसने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से मदद मांगी, जिसने 400 बैडों का मुफ्त कोरोना केयर सैंटर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यदि भगवंत मान ने देखना था तो वह दिल्ली कमेटी की तरफ से चलाए जा रहे मुफ्त डायलसिस और एम.आर.आई. सैंटर और दी जा रही ओर मैडीकल सहूलियतों को देखते।
 
भगवंत मान को सचेत करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वास्तव में अरविन्द केजरीवाल पंजाब का पैसा खर्च करके दूसरे राज्यों में चुनाव जीतना चाहते हैं और भगवंत मान को यह बात समझनी चाहिए और केजरीवाल की बातों में आने की जगह पंजाब की बेहतरी के लिए काम करने पर ध्यान देना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!