CM मान ने पेरिस ओलिंपिक में हिस्सा ले पंजाब लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कही ये बातें

Edited By Kalash,Updated: 18 Aug, 2024 04:17 PM

cm mann honour paris olympic players

पेरिस ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा आज सम्मानित किया गया।

पंजाब डेस्क : पेरिस ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा आज सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि आज यानि रविवार को चंडीगढ़ में पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक  विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सी.एम. मान ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपये व ओलंपिक में भाग लेने वाले 11 खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये के चेक दिए।    

इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि वह हॉकी खिलाड़ियों को ब्रांड एंबेसडर बनाएं जो कि लोगों को नशा छोड़ने का संदेश देंगे। खिलाड़ी लोगों को बताएंगे कि वह नशो छोड़कर मेडल जीतें व नौकरियां हासिल करें। इसके साथ ही खिलाड़ी अपने स्ट्रगल की कहानियां लोगों को बताएंगे जिससे लोगों को पता चलेगा कि जिस सोने के गहने दुकानों में अच्छे लगते हैं वह भट्टियों से कैसे निकलते हैं। इसके साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि हॉकी खिलाड़ी पाठक पिछले 6 वर्ष से खेल रहे हैं पर उन्हें गोल कीपर के रूप में खेलने का मौका नहीं मिला। अब श्री राजेश के रिटायर होने के बाद पाठक को गोल कीपर के रूप में खेलने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में जो प्रदर्शन किया है वह तारीफ के काबिल है। ओलंपिक खिलाड़ियों ने पदक जीतकर पंजाबियों के खून में नया जोश भरा है।       

इस मौके पर सी.एम. मान ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि जब पहले मैच होते थे तो 5 से 7 खिलाड़ियों ने सिर पर सफेद रूमाल बांधे होते थे और कुछ के बाल कटे हुए थे। इस दौरान हॉलैंड के व्यक्ति ने कहा कि टीम इंडिया की एक यूनिफॉर्म होनी चाहिए। इस पर उन्होंने कहा था जिन खिलाड़ियों ने सिर पर कपड़ा बांधा है वह खतरनाक खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब गेम जोन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही कहा कि हॉकी टीम के 4 खिलाड़ी पंजाब पुलिस में हैं व अन्य खिलाड़ियों को जल्द ही नौकरियां दी जाएंगी। वहीं पहले से नौकरी कर रहे खिलाड़ियों को प्रमोशन दिए जाएंगे। 

इसके साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि हरमनप्रीत सिंह अपनी टीम की बहुच अच्छे से नेतृत्व करते हैं। हरमनप्रीत ने अकेले ओलिंपिक में 10 गोल किए है और यह सम्मान उनका हक है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पंजाब की हॉकी की टीम को स्पांसर करें पर यह जिम्मेदारी उड़ीसा के पास 2036 तक है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में बड़ा हॉकी टूर्नामेंट करवाना चाहते हैं, जिसे लेकर वह टीम से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में खेल विभाग 400 नए कोच भर्ती करेगा। 

वहीं इस मौके पर हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पंजाब में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पंजाब में खिलाड़ियों को मौके दिए जा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा खेड़ा वतन पंजाब का आयोजन करने का फैसला काफी अच्छा था। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में रंगला और नशे से मुक्त बनाने में पूरा सहयोग देंगे। 

इस इस दौरान खेल विभाग के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी सर्बजीत सिंह ने बताया कि विभाग में पहले 550 कोच के पद थे, जबकि 350 भरे हुए थे। अब 2300 पद कर दिए गए हैं। वहीं एक हजार पद उन खिलाड़ियों के लिए रखे गए हैं जिन्होंने विभिन्न मुकाबलों में मैडल जीते हैं। इस प्रयास से खिलाड़ियों को मान सम्मान मिलेगा। वहीं खेल विभाग ने दावा किया है कि देश का पहला राज्य पंजाब है जहां ओलिंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। 

वहीं इसे लेकर सी.एम. मान ने ट्वीट भी किया है उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''पेरिस ओलंपिक खेलों में पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को आज चंडीगढ़ में पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया... खेलों में विजेता खिलाड़ियों को 9.35 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई... जिसके तहत कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों विजेता हॉकी टीम को एक-एक करोड़ जबकि शूटिंग, एथलेटिक्स और गोल्फ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये दिए गए... साथ ही खिलाड़ियों और उनके परिवारों को बधाई दी... उम्मीद करते है कि आने वाले समय में पदकों की संख्या और बढ़ेगी और पंजाब खेलों में अग्रणी राज्य बनेगा... हम खिलाड़ियों को हर तरह से सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!