Edited By Urmila,Updated: 26 Mar, 2022 03:38 PM

सी.एम. भगवंत मान आज मानसा पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्होंने किसानों व मजदूरों को मुआवजा चैक बांटे। उन्होंने नरमा किसानों को गुलाबी सूंडी के चलते खराब हुई फसल को लेकर मुआवजों ...
मानसाः सी.एम. भगवंत मान आज मानसा पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्होंने किसानों व मजदूरों को मुआवजा चैक बांटे। उन्होंने नरमा किसानों को गुलाबी सूंडी के चलते खराब हुई फसल को लेकर मुआवजों के चैक बांटे गए। इस दौरान 1 लाख 36 हजार एकड़ नरमे का नुकसान हुआ का दावा किया है। पिछली सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया।
यह भी पढ़ें : प्रीपेड बिजली सप्लाई पर हो-हल्ला, महानगर में इंस्टाल हुए इतने थ्री-फेज मीटर
सी.एम. मान ने कहा कि दाता अन्न बांटने वाला होता है पिछली सरकारों ने उन्हें भिखारी बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि खेती को घाटे का सौदा नहीं रहने देंगे। खेती को आगे बढ़ाने के लिए खास प्रयास किए जा रहे हैं, यूनिवर्सिटियों से बातचीत की जा रही है। खेतीबाड़ी के लिए नई तकनीके लेकर आ रहे हैं जिससे पंजाब का किसान खेतीबाड़ी पर मान महसूस करेगा। खेती के लिए बजट रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें : पंजाब में एक पेंशन मामले पर छिड़ा विवाद, कांग्रेस के पूर्व MLA ने कही यह बात
भगवंत मान ने कहा कि सरकार किसानों का दुख बांट रही है यह कोई खुशी का समागम नहीं है। इसके अलावा सी.एम. मान ने विधायकों की दी जा रही पेंशन पर तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आपके साथ कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अनदेखी करता है या रिश्वत मांगता है तो वह हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि गिरदावरियां बाद में देंगे पहले मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में खेती में क्रांति लेकर आएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here