Edited By Vatika,Updated: 25 Oct, 2022 02:53 PM

हमारे यहां ऐसे हाल है कि पाबंदी लगा दी जाती है कि यही से गुजरना पड़ेगा।
लुधियाना(विक्की): पंजाब के सभी टोल प्लाजा जल्द ही बंद हो जाएंगे। इस बात का संकेत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए किया। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर लुधियाना पहुंचे हुए थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब से 2 टोल प्लाजा पूरी तरह खत्म कर दिए गए है क्योंकि उनकी मियाद पूरी हो चुकी है। टोल प्लाजा वाले नियम कनाडा अमरीका में नही चलते यानि कि वहां टोल प्लाजा जरूरी नहीं है, उसके लिए लोग दूसरी रोड का इस्तेमाल कर सकते है लेकिन हमारे यहां ऐसे हाल है कि पाबंदी लगा दी जाती है कि यही से गुजरना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने इस बीच साहनेवाल टोल प्लाजा का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसे उठाकर लाडोवाल लगा दिया गया। आखिर में सी.एम. मान ने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब की जनता को और भी खुशखबरी मिलेंगी।