पूर्व CM चन्नी के भांजे की बढ़ी मुश्किलें, बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Edited By Vatika,Updated: 06 Apr, 2022 04:47 PM

channi s troubles may increase in punjab sand mining case

रेत की अवैध माइनिंग के मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के

चंडीगढ़ः  रेत की अवैध माइनिंग के मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के भांजे भुपिन्दर सिंह हनी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने यहां से उसकी न्यायिक हिरासत 20 तारीख़ तक बढ़ा दी है। हनी सिंह को सी. जे. एम. रुपिन्दर चाहल की अदालत में पेश किया गया था। 

उल्लेखनीय है कि 3 फरवरी को केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब में कथित अवैध बालू खनन से जुड़ी धनशोधन जांच के सिलसिले में हनी को  गिरफ्तार किया था। ई.डी. ने पंजाब विधान सभा चुनाव से कुछ दिन पहले 18 जनवरी को हनी और दूसरे के खिलाफ 10 स्थानों पर छापेमारी की थी। हनी के घर से 8 करोड़ और उसके सहयोगी सन्दीप कुमार के घर से 2 करोड़ की नकदी बरामद होने के बाद ई. डी. ने हनी को पूछताछ के लिए बुलाया और अंत में उसे गिरफ्तार कर लिया था और अब तक न्यायिक हिरासत में है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!