सी.बी.एस.ई. : अब 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होंगे केस स्टडी प्रश्न, गणित का पैटर्न भी बदला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Oct, 2020 09:16 AM

case study questions included in 10th and 12th exams

12वीं में 2 केस स्टडी पर 10 अंकों के 10 प्रश्न होंगे। इनमें 8 का ही जवाब देना है। यह बेहतर अंक लाने के लिए परीक्षार्थियों के पास अच्छा मौका.........

लुधियाना(विक्की): सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी. एस.ई.) ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में बदलाव करते हुए पहली बार केस स्टडी से जुड़े प्रश्न पूछे जाने का फैसला लिया है जिसके अनुसार 12वीं के सभी मुख्य विषयों में 2 केस स्टडी पर प्रश्न रहेंगे। एक केस स्टडी में 5 ऑब्जैक्टिव टाइप प्रश्न रहेंगे। 5 में से किन्हीं 4 का जवाब देना होगा। 

12वीं में 2 केस स्टडी पर 10 अंकों के 10 प्रश्न होंगे। इनमें 8 का ही जवाब देना है। यह बेहतर अंक लाने के लिए परीक्षार्थियों के पास अच्छा मौका होगा। बोर्ड की मानें तो एन.सी.ई.आर.टी. के कॉन्सैप्ट वाले हिस्से से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें फोटो के साथ एक पैरा किसी विषय से जुड़ा रहेगा। उससे जुड़े कुछ प्रश्न रहेंगे। इसका जवाब देना होगा। यह विद्यार्थियों के लिए अंक लेने का अच्छा मौका है। पहली बार ऐसा होगा जब 10वीं के प्रश्न-पत्र का पैटर्न 12वीं के जैसा रहेगा। लॉकडाऊन में छात्रों की तैयारी ठीक से नहीं होने के कारण ये बदलाव किए गए। इससे गणित पढ़ने वाले छात्रों को 12वीं में आसानी होगी। बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ का पैटर्न एक जैसा रहेगा। बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रश्न सारे आसान रहेंगे।

20 में से 16 प्रश्न करने होंगे अटैम्प्ट
10वीं में केवल गणित में केस स्टडी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 20 में से 16 प्रश्नों का जवाब देना होगा। हर प्रश्न ऑब्जैक्टिव टाइप होगा। पहली बार 16 अंकों का केस स्टडी से जुड़ा प्रश्न पूछा जाएगा। 12वीं में भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और गणित में 2-2 केस स्टडी के प्रश्न रहेंगे। दोनों का जवाब देना होगा। गणित अध्यापकों के अनुसार गणित में इस बार अच्छे अंक लाने में केस स्टडी के प्रश्न निर्णायक भूमिका में होंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!