चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने पर इस उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 17 Feb, 2022 07:08 PM

case registered against this candidate for violating instructions

चुनाव कमिश्नर के निर्देश का उल्लंघन करने के आरोप में उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज होने का समाचार प्राप्त हुआ है। विरसा........

तरनतारन (रमन):  चुनाव कमिश्नर के निर्देश का उल्लंघन करने के आरोप में उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज होने का समाचार प्राप्त हुआ है। विरसा सिंह वल्टोहा खेमकरण विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवार हैं। इस बात की जानकारी देते हुए आज यहां जिले के एस.एस.पी. गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा गत 13 फरवरी को रोड शो का आयोजन किया गया था। रोड शो में लगभग 400 ट्रैक्टर और 1000 से अधिक मोटरसाइकिल,  गाड़ियां शामिल थी। रोड शो के दौरान चुनाव कमिश्नर के निर्देशों का उल्लंघन करने और पवन कुमार पुत्र प्यारा लाल निवासी खेमकरण के बयानों का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!