केंद्रीय जेल फरीदकोट से मोबाइल फोन बरामद, 2 हवालातियों और 3 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 21 Jun, 2026 12:08 PM

mobile phones recovered from faridkot central jail

केंद्रीय जेल फरीदकोट में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाने के लिए की गई अचानक तलाशी के दौरान 6 मोबाइल फोन बरामद होने का मामला सामने आया है।

फरीदकोट (राजन): केंद्रीय जेल फरीदकोट में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाने के लिए की गई अचानक तलाशी के दौरान 6 मोबाइल फोन बरामद होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने 2 हवालातियों और 3 बंदियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सहायक सुपरिटेंडेंट भिवमतेज सिंगला द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया कि डिप्टी सुपरिटेंडेंट (सिक्योरिटी) रवि कुमार की निगरानी में जेल के विभिन्न ब्लॉकों और बैरकों की अचानक तलाशी ली गई। इस दौरान हवालाती गगनदीप सिंह निवासी कोटकपूरा, हवालाती धर्मपाल निवासी जिला श्री मुक्तसर साहिब, बंदी हरमनप्रीत सिंह निवासी जिला फाजिल्का तथा बंदी मनप्रीत सिंह निवासी जिला मोगा के कब्जे से 2 टच स्क्रीन और 3 कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

इसी दौरान सहायक सुपरिटेंडेंट प्रभदयाल सिंह द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई एक अन्य अचानक तलाशी के दौरान सिक्योरिटी जोन के ब्लॉक-बी की बैरक नंबर 6 में बंदी नवजोत सिंह निवासी जिला बरनाला के कब्जे से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों मामलों में जेल प्रशासन द्वारा थाना सिटी फरीदकोट को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जेल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए। मामलों की जांच सहायक थानेदार गुरपाल सिंह, इन्वेस्टिगेशन विंग फरीदकोट द्वारा की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!