Punjab : चोरी की गाड़ी बरामद करने गई पुलिस पर चलाई गोलियां, आरोपी घायल

Edited By Urmila,Updated: 12 Oct, 2026 10:52 AM

faridkot theft vehicle ecovered police

बठिंडा से चोरी हुई पिकअप गाड़ी को बरामद करने के लिए फरीदकोट पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने अचानक फायरिंग कर दी।

फरीदकोट (राजन): बठिंडा से चोरी हुई पिकअप गाड़ी को बरामद करने के लिए फरीदकोट पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस को पिकअप में लगे जी.पी.एस. सिस्टम की मदद से गाड़ी की लाइव लोकेशन मिल रही थी, जिससे पीछा करते हुए पुलिस तलवंडी रोड तक पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरी की गाड़ी को दूसरी कार से टो करके लाया जा रहा था।

जब पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, तो उसने बचाव में गोली चला दी। हालांकि पुलिसकर्मी तो बाल-बाल बच गए, लेकिन गोली गलती से आरोपी के पैर में ही लग गई।

घायल आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी रमण कुमार के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एस.पी. नरेंद्र सिंह के अनुसार, बठिंडा के ए.एस.आई. सुखदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है और अन्य संभावित संदिग्धों की तलाश जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!