Punjab: पानी में तैरता मिला अज्ञात बच्चे का श/व, तार से बंधे मिले हाथ-पैर

Edited By Kamini,Updated: 03 Oct, 2026 03:23 PM

child found in canal

इसी दौरान उसने पानी में एक बच्चे का शव तैरता हुआ देखा, जो पुल के पास अटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

फरीदकोट (राजन): थाना सदर फरीदकोट की पुलिस ने गांव टहिणा के रजबाहा धूड़कोट-चहल माइनर के मोघा नंबर 19360 के पास से करीब 5-6 वर्षीय अज्ञात बच्चे का शव बरामद होने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव टहिणा के मौजूदा चौकीदार जगसीर सिंह ने बताया कि वह गांव की कसी रजबाहा धूड़कोट-चहल माइनर के मोघा नंबर 19360 के पास गया था। इसी दौरान उसने पानी में एक बच्चे का शव तैरता हुआ देखा, जो पुल के पास अटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार मृतक बच्चे के हाथ-पैर लोहे की बारीक तार से बंधे हुए थे। बच्चे ने खाकी रंग की टी-शर्ट, काले रंग की हाफ पैंट और काले रंग के सैंडल पहने हुए थे। अभी तक बच्चे की पहचान संबंधी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके की प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे की हत्या कर शव रजबाहे में फेंका हो सकता है। पुलिस ने इस संबंध में थाना सदर फरीदकोट में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एस.आई. सतपाल सिंह द्वारा बच्चे की पहचान करवाने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच तेज कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!