फरीदकोट केंद्रीय जेल में सख्त चेकिंग, हवालातियों से मोबाइल-सिम और नशीला पदार्थ बरामद

Edited By Kalash,Updated: 03 Oct, 2026 03:09 PM

faridkot central jail mobile and drugs recover

केंद्रीय जेल फरीदकोट में जेल प्रशासन द्वारा की गई अलग-अलग तलाशी के दौरान 2 हवालातियों से 2 टच स्क्रीन मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुए

फरीदकोट (राजन): केंद्रीय जेल फरीदकोट में जेल प्रशासन द्वारा की गई अलग-अलग तलाशी के दौरान 2 हवालातियों से 2 टच स्क्रीन मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुए, जबकि एक अन्य हवालाती से 41 ग्राम चिट्टे जैसा प्रतीत होने वाला नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इन मामलों में थाना सिटी कोतवाली फरीदकोट की पुलिस ने संबंधित एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार जेल कर्मचारियों द्वारा ब्लॉक नंबर-5 की बैरक नंबर-9 की अचानक तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हवालाती अमरजीत सिंह निवासी जिला श्री मुक्तसर साहिब की पहनी हुई लोअर से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन सहित सिम कार्ड बरामद हुआ।

इसी तरह दूसरे हवालाती राहुल संधू निवासी जिला फिरोजपुर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भी एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन सहित सिम कार्ड बरामद किया गया। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट द्वारा इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायत भेजी गई। शिकायत के आधार पर सहायक थानेदार गुरपाल सिंह द्वारा दोनों हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

एक अन्य मामले में जेल कर्मचारियों द्वारा ब्लॉक नंबर-5 की बैरक नंबर-16 की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान एक हवालाती के बिस्तर और सामान की तलाशी लेते समय उसके कपड़ों वाले बैग से एक मोमी लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे की जांच करने पर उसमें से 41 ग्राम चिट्टे जैसा प्रतीत होने वाला नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

उक्त हवालाती की पहचान पवनपाल सिंह निवासी संगतपुरा, अमृतसर साहिब के रूप में हुई है। जेल प्रशासन द्वारा इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली फरीदकोट को पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। इस पर सहायक थानेदार हरचरण सिंह द्वारा संबंधित एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!