Edited By Kalash,Updated: 02 Jun, 2022 12:54 PM
भाजपा नेता परमिंदर सिंह बराड़ की तरफ से पंजाब में हो रही लूट की घटनाओं बारे ट्वीट किया गया
चंडीगढ़: भाजपा नेता परमिंदर सिंह बराड़ की तरफ से पंजाब में हो रही लूट की घटनाओं बारे ट्वीट किया गया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में रोज ही लूटपाट की खबरें सामने आ रही हैं, जिस कारण भगवंत मान सरकार लगातार लोगों के निशाने पर है।
उन्होंने ट्वीट में कहा कि बीते दिन लुधियाना के नजदीक लाडोवाल टोल प्लाजा पर पी.आर.टी.सी. के बस कंडक्टर से गन प्वाइंट पर लूट किए जाने की खबर भी सामने आई है, जिसे दिन-दिहाड़े अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। उन्होंने इन घटनाओं संबंधी केंद्र सरकार को दखल देने और पंजाब में राष्ट्रपति राज लागू करने की बात कही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here