Edited By Kalash,Updated: 01 Sep, 2026 01:11 PM

खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा द्वारा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कथित तौर पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।
पंजाब डेस्क : खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा द्वारा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कथित तौर पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पम्मा ने एक कथित बातचीत का हवाला देते हुए गोल्डी बराड़ पर कॉल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भी उसे निशाना बनाया है।
आतंकी परमजीत पम्मा ने धमकी देते हुए कहा कि निज्जर की हत्या का गोल्डी बराड़ को जवाब देना होगा। इसके साथ ही उसने कहा कि गोल्डी बराड़ एजेंसियों से जुड़ा हुआ है और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। इसके साथ ही कहा कि गोल्डी बराड़ ने 40 गोलियों की बात की है, हम 4 हजार चलाएंगे और उसके पूरे शरीर को छन्नी कर देंगे।
गौरतलब है कि परमजीत सिंह पम्मा को UAPA के तहत भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। इसके साथ खालिस्तान टाइगर फोर्स से भी उसके संबंध बताए जाते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here