Edited By Urmila,Updated: 20 Nov, 2022 12:29 PM

संगरूर के जिला शिक्षा अधिकारी (डी.ई.ओ.) के खिलाफ प्रदर्शन करने पर शुक्रवार को पांच सरकारी शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
संगरूर: संगरूर के जिला शिक्षा अधिकारी (डी.ई.ओ.) के खिलाफ प्रदर्शन करने पर शुक्रवार को पांच सरकारी शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और संगरूर जिले से बाहर ट्रांसफर भी कर दिया गया। पांच शिक्षकों के खिलाफ एक ही दिन कानून व्यवस्था में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी को अपनी ड्यूटी निभाने से रोकने के आरोप में एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी, उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए ट्रांसफर करने आदेश शुक्रवार को ही आ गए थे। जिसके बाद, डी.टी.एफ. ने संगरूर में पंजाब सरकार का पुतला फूंका और राज्य के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि डी.ई.ओ. द्वारा अध्यापकों को बताया गया था कि इस तरह की मंजूरी महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा (डी.जी.एस.ई.) के दायरे में थी। अध्यापक इस जवाब से सहमत नहीं थे जिसके चलते देर शाम तक डी.ई.ओ. के दफ्तर का घेराव किया गय था और उन्हें बंधक भी बना लिया।
जिन अध्यापकों का तबादला किया गया है उनमें संगरूर इकाई के प्रधान बलबीर चंद, डी.टी.एफ. संगरूर के उप प्रधान दाता चंद नमोल, अन्य डी.टी.एफ. सदस्य परविंदर सिंह, यादविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। अंग्रेजी का लेक्चरर बलबीर सिंह संगरूर में तैनात था और अब मानसा के मूसा गांव भेजा गया है, संगरूर के नमोल गांव के सरकारी स्कूल में कार्यरत कैमिस्ट्री लैक्चरर दाता चंद को मोगा के बाघापुराना हलके में तबादला कर दिया गया है। जिक्रयोग्य है कि कांग्रेस सरकार द्वारा इस तरह की कार्रवाई की गई थी और अब आप सरकार भी उसी नक्शे कदम पर चल रही है। डी.टी.एफ. के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव ने कहा कि बैंस और आप के अन्य मंत्री अब धरना न देने पर भाषण दे रही है। यह कितना हास्यास्पद लग रहा है कि आम आदमी पार्टी खुद धरनों और आंदोलनों से निकल चुकी है जिसके चलते उन्हें इस मुद्दे पर भाषण नहीं देना चाहिए।
गौरतलब है कि सी.एम. मान ने गत दिन ही सड़कों को जाम करने को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि बात-बात पर धरने देना, सड़कें जाम करना रिवाज ही बन गया है। इससे पहले, राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा था कि वह शिक्षा विभाग को धरना मुक्त कर देंगे। बता दें कि 3 नवंबर को डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डी.टी.एफ.) के बैनर तले शिक्षक डी.ई.ओ. से मिलने गए थे और शैक्षिक दौरे की मंजूरी पर चर्चा की थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here