पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर कैप्टन का बयान, BJP बारे कही ये बात

Edited By Vatika,Updated: 04 May, 2022 11:01 AM

captain statement on municipal corporation

2024 के आम चुनाव देश के लिए अहम हैं क्योंकि यहां स्थिर

चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र): पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कै. अमरेंद्र सिंह ने कहा कि 2024 के आम चुनाव देश के लिए अहम हैं क्योंकि यहां स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है।

कैप्टन पिछला विधानसभा चुनाव लडऩे वाले पी.एल.सी. उम्मीदवारों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व में मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति तथा रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर देश को एक स्थिर, परिपक्व और मजबूत लीडरशिप की जरूरत थी जो प्रधानमंत्री मोदी दे रहे हैं। बैठक में प्रदेश भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने भी शिरकत की। कै. अमरेंद्र ने कहा कि पी.एल.सी. और भाजपा 4 नगर निगमों लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और जालंधर के लिए होने वाले चुनाव सांझे तौर पर लड़ेंगी। बैठक में राज्य की मौजूदा स्थिति और पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की कारगुजारी का जायजा लिया गया।  कै. अमरेंद्र सिंह ने कहा कि जहां पंजाब के लोगों ने बड़ी उम्मीदों से आम आदमी पार्टी को वोट दी है, उम्मीद से पहले ही सरकार के प्रति भारी निराशा पैदा हो गई है। 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसे बाहरी व्यक्ति द्वारा दिल्ली से सरकार चलाने को पंजाबी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पार्टी नेताओं की मांग है कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह को राज्यभर में घूमना शुरू कर देना चाहिए, के जवाब में कैप्टन ने कहा कि वह जल्द ही राज्यव्यापी प्रोग्राम का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले दौर में वह सभी जिला हैडक्वार्टरों का दौरा करेंगे और उसके बाद विधानसभा हलकों का दौरा करेंगे। भाजपा के राज्य महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि चाहे भाजपा-पी.एल.सी. गठजोड़ कई सीटें नहीं जीत सका, परंतु इसकी मजबूत नींव पहले ही रखी जा चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!