खत्म हुआ कांग्रेस कलह? सिद्धू की ताजपोशी का न्योता कैप्टन ने किया स्वीकार

Edited By Tania pathak,Updated: 22 Jul, 2021 05:01 PM

captain accepts invitation to sidhu s coronation

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिद्धू की ताजपोशी में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के शामिल होने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह...

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिद्धू की ताजपोशी में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के शामिल होने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। 

PunjabKesari

इस बारे में पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा ने भी बयान दिया है कि मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह कल होने वाले सिद्धू के ताज[पोषी समारोह में शामिल होंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि नागरा ने ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ मुलाकात कर सिद्धू की ताजपोशी का न्योता दिया था। नागरा ने कहा कि हरीश रावत ने यह बात कही है कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह सिद्धू के ताजपोशी समारोह दौरान शिरकत करेंगे। उनके साथ ही अन्य कांग्रेसी नेता भी इस समारोह दौरान शामिल होंगे। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!