कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने इस विभाग को बांटे नियुक्ति पत्र

Edited By Urmila,Updated: 21 May, 2022 11:26 AM

cabinet minister zimpa distributed appointment letters to this department

राजस्व, सिंचाई, जल संसाधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने सिंचाई विभाग के 43 जे.ई. (जूनियर इंजीनियर) को नियुक्ति पत्र बांटे। नए जूनियर इंजीनियरों....

जालंधर (धवन): राजस्व, सिंचाई, जल संसाधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने सिंचाई विभाग के 43 जे.ई. (जूनियर इंजीनियर) को नियुक्ति पत्र बांटे। नए जूनियर इंजीनियरों को संबोधित करते हुए जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया कि सरकार अपने आरंभिक दिनों में ही बेरोजगार नौजवानों को नियुक्ति पत्र बांटेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों के मंत्री अपने-अपने विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्तियां कर रहे हैं और जल्द से जल्द नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं।

जिम्पा ने कहा कि जिन जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं, उनकी तैनाती जल्द ही फील्ड में कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग का कार्य काफी महत्वपूर्ण है। कैबिनेट मंत्री ने नौजवानों से कहा कि वे सरकार पर भरोसा रखें तथा सरकार उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को ‘आप’ सरकार को कम से कम एक वर्ष का समय तो देना चाहिए। उन्होंने पूर्व सरकारों पर बरसते हुए कहा कि उन्होंने 5 वर्षों तक कोई भी कार्य नहीं किया। केवल अंतिम 2-3 महीनों में दिखावे के लिए काम किया गया परंतु राज्य की जागरूक जनता ने ठीक जनादेश दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!