बिजनेसमैन ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, Suicide Note में किए बड़े खुलासे (तस्वीरें)

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Aug, 2021 01:12 PM

businessman commits suicide by shooting himself

लुधियाना में आज सुबह एक बिजनेसमैन ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में...

लुधियाना(महेश): लुधियाना में आज सुबह एक बिजनेसमैन ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार नीरज कटारिया (40) निवासी हैबोवाल कलां का ऑटोपार्ट्स का बिजनेस है। आज सुबह 5.30 बजे वो क्लब गया था, वहां से करीब 8.30 बजे वापस आने के बाद वो सीधा ऊपर अपने कमरे में गया जहां उसने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

PunjabKesari

जानकारी देते हुए मृतक के छोटे भाई अमित ने बताया कि वो और घर के बाकी सदस्य नीचे थे। गोली की आवाज सुनने के बाद वे ऊपर कमरे की ओर दौड़े और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मृतक की पत्नी और बड़ा बेटा बाला जी गए हुए हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी और 2 बेटे छोड़ गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

मृतक के सुसाइड नोट में उसने लिखा कि उसके सुसाइड करने का कारण राजन जैन निवासी करोल बाग जिसकी दुकान वर्धमान ऑटो और हरीश सभ्रवाल निवासी शिमलापुरी जिसकी दुकान हरीश ऑटो प्रीत नगर में है। उसने लिखा कि इन्हें न बख्शा जाए और साथ ही वह अपने परिवार से माफी चाहते हैं। उन्होंने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि उनके छोटे भाई का किसी भी लेन-देन में कोई हाथ नहीं है।

PunjabKesari

PunjabKesari

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!