बार्डर पर BSF जवानों ने फायरिंग कर गिराया पाकिस्तानी गुब्बारा, सर्च अभियान जारी

Edited By Vatika,Updated: 09 Nov, 2022 01:36 PM

bsf jawans fired on the border and dropped pakistani balloon

इस संबंधी सुरक्षा कीष्टि से जवानों द्वारा ईलाके मे सर्च अभियान शुरू किया गया है।

गुरदासपुर (विनोद): सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गत रात पाकिस्तान की तरफ से आए एक विशाल गुब्बारे को फायरिेग कर गिराने मे सफलता प्राप्त की। इस संबंधी सुरक्षा कीष्टि से जवानों द्वारा ईलाके मे सर्च अभियान शुरू किया गया है।

सीमा सुरक्षा बल गुरदासपुर सैक्टर के डी.आई.जी.प्रभाकर जोशी ने जानकरी देते हुए बताया कि गत रात भारतीय बी.ओ.पी.चौंता के सामने सीमा सुरक्षा बल के डयूटी पर तैनात जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से तेज रोशनी वाली किसी चीज को भारतीय ईलाके की तरफ आते देखा तो जवान योगेश ने तुरंत कारवाई करते हुए पाकिस्तान से आने वाली चीज की जानकारी अधिकारियों को दी। जिस पर कांस्टेबल रामचन्द्र ने तेज रोशनी वाले गोले आसमान की तरफ छोड़े जबकि कांस्टेबले योगेश ने अपनी राईफल से उक्त तेज रोशनी वाली चीज पर 6 फायर किए। जिससे वह तेज रोशनी वाली चीज जमीन पर गिर गई।

जांच करने पर पाया कि उक्त गर्म हवा से चलने वाला विशाल गुब्बारा था। जो पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा मे प्रवेश किया। डी.आई.जी.जोशी न े बताया कि यह गुब्बारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा से450 मीटर अंदर भारतीय सीमा मे गिराया गया। डी.आई.जी.प्रभाकर जोशी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ईलाके मे सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान सीमा पर पूरी तरह से सर्तक है तथा पाकिस्तान की हर साजिश का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!