बठिंडा में फिर दहशत! जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Edited By Vatika,Updated: 04 Nov, 2026 03:43 PM

bomb threat in bathinda

जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में ,,

बठिंडा(विजय वर्मा): जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम कोर्ट परिसर में पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान कोर्ट में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों में चिंता का माहौल बन गया।

थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंदर सिंह ने धमकी भरा ईमेल मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें पूरे कोर्ट कॉम्प्लेक्स की बारीकी से जांच कर रही हैं। सुरक्षा को देखते हुए परिसर में आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध वस्तुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ईमेल भेजने वाले व्यक्ति और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

पहले भी मिल चुकी हैं कई संस्थानों को धमकियां
बठिंडा में सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक, स्कूलों, जिला अदालत, जिला प्रशासनिक परिसर और नगर निगम को भी धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। अब जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को दोबारा निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हर धमकी के बाद तलाशी अभियान, लेकिन सवाल बरकरार
ऐसी धमकियां मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर बार बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाती हैं और संबंधित संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। इससे आम लोगों में भी डर का माहौल बनता है। पिछली तलाशी के दौरान किसी संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई थी और कुछ धमकियों को फर्जी भी बताया गया था। लगातार मिल रहे धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कौन बार-बार बठिंडा के सरकारी और संवेदनशील संस्थानों को निशाना बनाकर ऐसे ईमेल भेज रहा है? क्या इसके पीछे किसी की शरारत है या कोई सुनियोजित साजिश? फिलहाल पुलिस ताजा मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!