बठिंडा में PRTC बस का कहर! बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 03 Nov, 2026 03:10 PM

prtc bus accident

ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे एक युवक की जिंदगी बठिंडा-मलोट रोड पर हुए सड़क हादसे

बठिंडा(विजय वर्मा): ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे एक युवक की जिंदगी बठिंडा-मलोट रोड पर हुए सड़क हादसे में खत्म हो गई। बल्लुआणा टोल प्लाजा के पास कथित तौर पर गलत दिशा से आ रही PRTC की सरकारी बस ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव करमगढ़ सत्तरा निवासी सुखमंदीप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सुखमंदीप सिंह बल्लुआणा में ट्यूशन पढ़ने गया था। रात को मोटरसाइकिल से गांव लौटते समय वह बल्लुआणा टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही PRTC बस ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि बस गलत दिशा में चल रही थी। टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हादसे के बाद बस लेकर फरार हुआ चालक
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद बस चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। वह गांवों के रास्ते से बस को मलोट की ओर ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को मलोट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

फौजी पिता को बेटे की मौत की खबर ने तोड़ा
सुखमंदीप सिंह के पिता भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बेटे को बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ पढ़ाई के लिए ट्यूशन भेजा था, लेकिन घर लौटते समय हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। जवान बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

इंसाफ की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना
हादसे से गुस्साए परिजनों और गांव करमगढ़ सत्तरा के लोगों ने युवक का शव सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बस चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। धरने के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!