भाजपा नेताओं ने प्रतिबंध के बावजूद जीत के जश्न में चलाए पटाखे

Edited By Vatika,Updated: 12 Nov, 2020 09:04 AM

bjp leaders fire crackers in celebration of victory despite ban

चंडीगढ़ में पटाखे रखने, बेचने व चलाने पर प्रतिबंध के बावजूद पंजाब भाजपा ने सैक्टर-37 स्थित मुख्यालय में विभिन्न राज्यों में पार्टी की जीत के जश्न में पटाखे चलाए।

चंडीगढ़(राय): चंडीगढ़ में पटाखे रखने, बेचने व चलाने पर प्रतिबंध के बावजूद पंजाब भाजपा ने सैक्टर-37 स्थित मुख्यालय में विभिन्न राज्यों में पार्टी की जीत के जश्न में पटाखे चलाए। प्रशासक के सलाहकार द्वारा नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों पर जारी आदेशों को शहर में तुरंत प्रभाव से लागू किया गया था। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई करने का भी प्रावधान है।

प्रशासन के इन आदेशों की पंजाब भाजपा के कार्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उल्लंघना हुई। खूब पटाखे चले मगर उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस का एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि यहां पर पटाखे चलाने पर प्रतिबंध है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि एरिया के एस.एच.ओ. से इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!