विदेशों में खुद को मजबूत करने के लिए BJP उठा रही यह कदम

Edited By Urmila,Updated: 13 Apr, 2022 10:16 AM

bjp is taking this step to strengthen itself abroad

भारतीय जनता पार्टी अब खुद को भारत के बाद देश-विदेश में स्थापित करने के लिए अभियान में जुट गई है ताकि वह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के तौर पर खुद को अहम स्थान पर...

जालंधर (विशेष): भारतीय जनता पार्टी अब खुद को भारत के बाद देश-विदेश में स्थापित करने के लिए अभियान में जुट गई है ताकि वह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के तौर पर खुद को अहम स्थान पर बरकरार रख पाए। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने स्थापना दिवस पर एक विशेष अभियान चलाया है जिसके तहत दुनिया भर में सदस्यता मुहिम शुरू की गई है। 

यह भी पढ़ेंः भगवंत मान सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

इसी अभियान के तहत नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देओबा अपने 4 अन्य कैबिनेट मंत्रियों तथा पत्नी आरजू देओबा के साथ भारत आए तथा उन्होंने भाजपा के कार्यालय में एक आयोजन में हिस्सा लिया। यह पहली बार हुआ है कि किसी देश का प्रमुख राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय में किसी कार्यक्रम में शामिल हुआ हो। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख जे.पी. नड्डा मुख्य तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में 13 राजनीतिक मिशन के प्रमुख भी शामिल हुए जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों तथा सरकार की तरफ से जारी की गई योजनाओं पर विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई गई। 

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हैरोइन मंगवाने वाला तस्कर गिरफ्तार

जानकारी मिली है कि इस अभियान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैलाने के लिए पार्टी ने बड़े स्तर पर तैयारी की है। 12 से 13 लोगों के 7 से 8 ग्रुप बनाए गए हैं, जो अलग-अलग इलाकों में जाकर भारत में भाजपा सरकार की तरफ से किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा लोगों तक पहुंचाएंगे। इस अभियान के तहत यह बताने की कोशिश की जाएगी कि मोदी सरकार के कार्यकाल में किस तरह से हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंच रहा है। भाजपा का दावा है कि उसके दुनिया भर में 180 मिलियन सदस्य हैं तथा वह दुनिया की एकमात्र सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के करीब 95 मिलियन और अमरीका की डैमोक्रेटिक पार्टी के करीब 48 मिलियन सदस्य हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!