Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Apr, 2022 06:40 PM

महानगर में एक बार फिर से अपराधियों ने अपना दबदबा दिखा दिया है और पुलिस सुरक्षा तंत्र को सेंध लगाते हुए एक बड़ी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है।
लुधियाना (मोहिनी): महानगर में एक बार फिर से अपराधियों ने अपना दबदबा दिखा दिया है और पुलिस सुरक्षा तंत्र को सेंध लगाते हुए एक बड़ी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में मनी एक्सचेंजर को शिकार बनाते हुए लुटेरों ने करीब 10.50 लाख की नकदी छीन ली और पीड़ित को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए।
यह घटना आज दाना मंडी क्षेत्र गिल रोड पर हुई है, जिसमें आरोपियों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत मनी एक्सचेंजर को रास्ते में ही घेर कर लूट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना शिमलापुरी की पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच करनी शुरू कर दी है।
पीड़ित ने जानकारी देते बताया कि आज शाम जब वह पेमैंट लेकर अरोड़ा पैलेस के करीब आ रहा था तो कुछ संदिग्ध युवकों ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और तेजधार हथियारों की नोक पर रुपयों वाला बैग छीन लिया। जब उसने देने से मना किया तो उनमें से एक आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते नकदी वाला बैग छीनकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पीड़ित ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़ित के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके के सी.सी.टी.वी. फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान हो सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here