Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jun, 2023 11:20 PM

नशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम दौरान एस.टी.एफ. को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब साढे़ 3 किलो की बड़ी खेप के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अमृतसर (जशन) : नशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम दौरान एस.टी.एफ. को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब साढे़ 3 किलो की बड़ी खेप के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अजय सिंह निवासी गांव गहरी मंडी वर्तमान निवासी नारायणगढ़ छहर्टा के तौर पर हुई है।
इस संबंध में पुलिस अधिकारी एस.टी.एफ. बार्डर रेंज के डी.एस.पी. वविन्द्र महाजन ने बताया कि इससे पहले एस.टी.एफ. ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल सिंह उर्फ चिट्टा निवासी गांव गहरी मंडी जंडियाला को 300 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। जब आरोपी विसाल सिंह उर्फ चिट्टा से गहनता से पूछताछ की तो उसने अपने उक्त साथी आरोपी अजय सिंह बारे बताया, जिस पर एस.टी.एफ. की टीम ने एक योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय को हैरोइन की भारी खेप के साथ दबोचा। पुलिस ने आरोपी अजय के कब्जे में से साढे़ 3 किलो हैरोइन, 2 पिस्टल, 15 जिंदा रौंद, एक कार व 21,380 रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों के बैकवर्ड व फारवर्ड लिंक्स को खंगाला जा रहा है कि यह दोनों हैरोइन कहां से लाते थे और आगे किन लोगों को सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।