Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 May, 2026 09:36 PM

भाजपा नेता एवं एडवोकेट सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल और जिला प्रधान रजनीश धीमान ने भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, कर्मठ और अथक कार्यकर्ताओं व समर्थकों को पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर हार्दिक बधाई दी।
जैतो ( रघुनंदन पराशर ): भाजपा नेता एवं एडवोकेट सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल और जिला प्रधान रजनीश धीमान ने भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, कर्मठ और अथक कार्यकर्ताओं व समर्थकों को पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विशाल जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मजबूत एवं निर्णायक नेतृत्व पर देशवासियों की स्पष्ट और प्रबल मुहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर नकारात्मकता, तुष्टिकरण और विफल राजनीति को नकारते हुए राष्ट्रवाद, विकास और मजबूत शासन को चुना है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर आज दक्षिण लुधियाना विधानसभा क्षेत्र के बापू मार्केट, ग्यासपुरा में सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल, जिला प्रधान रजनीश धीमान और मंडल प्रधान (दक्षिण) सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लड्डू वितरित कर खुशी मनाई गई और पूरा क्षेत्र विजय उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें जिला प्रधान रजनीश धीमान, सरदार निर्मल सिंह, पार्षद राजेश मिश्रा, पार्षद सरदार कुलवंत सिंह कांती, महिला मोर्चा उपप्रधान कविता देवी, पूर्वांचल नेता चंद्रभान चौहान, मंडल प्रधान सुरेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री सत्य सिंह, उपप्रधान पंकज भूटानी, सरदार हरजिंदर खंब, सरदार चहल सिंह धीमान, बैजनाथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल और जिला प्रधान रजनीश धीमान ने दृढ़ता और स्पष्टता के साथ कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रवाद पर जनता के विश्वास की निर्णायक विजय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और जनता ने एक बार फिर विभाजनकारी और अवसरवादी राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश में भाजपा के प्रति बढ़ता जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश प्रगति, स्थिरता और मजबूत शासन के मार्ग पर एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। इस ऐतिहासिक जीत ने पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और जोश भर दिया है।