अश्वनी शर्मा का चुनावी दौरा, CM चेहरे को लेकर दी अहम जानकारी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Dec, 2021 10:45 AM

ashwani sharma s election tour important information given about cm face

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव मैदान में अपना बिगुल फूंक चुकी है। इसको लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी..........

चंडीगढ़(शर्मा): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव मैदान में अपना बिगुल फूंक चुकी है। इसको लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब के सभी जिलों में प्रदेश व जिला स्तर से लेकर बूथ-स्तर तक के संगठनात्मक ढांचे की सरंचना को और सक्रिय करने, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए मालवा का तूफानी दौरा किया। इस कड़ी में अश्वनी शर्मा द्वारा अबोहर, फाजिल्का, मुक्तसर व बठिंडा विधानसभा क्षेत्रों के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों की बैठकें की गईं। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डा. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : पंजाब में बढ़ रही है ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

अश्वनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में इस बार पहली बार भाजपा अपने दम पर 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इस विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी कमर कस चुकी है। जो पहले की सरकारें नहीं कर सकी वह बीजेपी करके दिखाएगी। बीजेपी सरकार सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार, नशा तस्करी, गुंडागर्दी और बेरोजगारी का मसला हल करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पंजाब मुख्यमंत्री का चेहरा भी पंजाब से ही होगा और उसका जल्द ऐलान पार्टी के आला अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : चुनावी तैयारियां, इस दिन जालंधर आएंगे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला

वही बेअदबी के मुद्दे पर बोलते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि हम इस की घोर निंदा करते हैं  कांग्रेस व शिअद सहित अन्य विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि भाजपा का जनाधार कितना विशाल हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश में है वह पंजाब को संकट से कैसे निकालेगी। उधर, पंजाब की जनता कांग्रेस के कुशासन व भ्रष्टाचार से बहुत तंग है और पंजाब में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। पंजाब के गृह मंत्री सुखजिन्द्र रंधावा द्वारा प्रदेश के शांतमय व भाईचारक माहौल को दाव पर लगाकर रोजाना पुलिस अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। सिद्धू व रंधावा के इशारे पर राजनीतिक द्वेष के चलते झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री चन्नी और किसान नेताओं के साथ बैठक जारी

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह व दिल्ली के झूठ के पुलिंदे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता से लुभावने वायदे कर उन्हें लुभाने की जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। दोनों को अदालतों द्वारा उनके किसी न किसी समाज या जन-विरोधी कार्य के लिए जमकर फटकार लगाई गई है। उधर, नवजोत सिद्धू अपनी ही कांग्रेस सरकार के विरुद्ध घेराबंदी कर उनके इन लुभावने वायदों को झूठा साबित कर रहे हैं। सिद्धू द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री न बनाए जाने की सूरत में हाईकमान को भी हेकड़ी दिखाते हुए चैलेंज किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पार्टी का नहीं हो सकता वह पंजाब या उसकी जनता का कैसे हो सकता है?

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!