कल से Punjab दौरे पर केजरीवाल, CM मान के साथ बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Sep, 2025 06:05 PM

जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल कल से पंजाब के दौरे पर होंगे।
चंडीगढ़ (अंकुर): पंजाब के कई इलाकों में इस समय बाढ़ और खराब मौसम का असर देखने को मिल रहा है। इन हालातों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल कल से पंजाब के दौरे पर होंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाएंगे और वहां लोगों से मिलेंगे। इसके अलावा केजरीवाल जमीनी स्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों का भी जायजा लेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत पंजाब सरकार के लगभग सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक रोजाना बाढ़ प्रभावित इलाकों में जा रहे हैं और लोगों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। अब पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ इन इलाकों का दौरा करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

कल सफर करने वाले सावधान!! कहीं फंस न जाएं बड़ी मुसीबत में, जानें क्या है पूरी खबर

Punjab : तीन मेडिकल स्टोरों पर Raid, पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Punjab : सरहद पर फिर से घुसपैठ, बरामद हुई 4 लाख रुपये की जाली भारतीय करेंसी

Punjab : तरनतारन में ASI की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां

Punjab में बड़ी वारदात! नाई की दुकान पर युवक की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Punjab : शिवसेना नेता को परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब में अगले हफ्ते छुट्टियों की बहार! 26, 27 और 29 अक्टूबर को क्या-क्या रहेगा बंद, जानें

पंजाब में ब्रैस्ट कैंसर का कहर! 100 में से 60 प्रतिशत महिलाएं पीड़ित, लक्षणों को न करें नजर-अंदाज

Punjab : पैसे का लालच देकर नाबालिगों से अपराध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Punjab: 3 जिलों के युवाओं को मिलेगा अग्निवीर बनने का मौका, 7 दिसंबर से भर्ती रैली