घायलों का हालचाल पूछने पहुंचे 'आप' प्रधान भगवंत मान ने दिखाए तीखे तेवर

Edited By Urmila,Updated: 24 Dec, 2021 02:02 PM

arriving to inquire about the condition of injured  aap  pradhan bhagwant mann

गत दिन लुधियाना में हुए बलास्ट में घायलों की हालचाल पूछने के लिए ''आप'' प्रधान भगवंत मान आज सिविल अस्पताल, सी.एम.सी. व डी.एम.सी. पहुंचे हुए हैं। उन्होंने अस्ताल पहुंच कर घायल ...

लुधियाना (विक्की): गत दिन लुधियाना में हुए बलास्ट में घायलों की हालचाल पूछने के लिए 'आप' प्रधान भगवंत मान आज सिविल अस्पताल, सी.एम.सी. व डी.एम.सी. पहुंचे हुए हैं। उन्होंने अस्ताल पहुंच कर घायल महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में जो भी घटनाएं हो रही हैं ये पंजाब सरकार की लापरवाही के कारण हो रही हैं। उन्होंने कहा कि चाहे यह कल लुधियाना बलास्ट, मोड़ मंडी या टिफिन बलास्ट है ये सारी घटनाएं कांग्रेस सरकार की नाकामियों की वजह से ही हो रही हैं। 

यह भी पढ़ेंः लुधियाना बम धमाके के घायलों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री

मान ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू चन्नी से और सी.एम. चन्नी सुनील जाखड़ के साथ लड़ने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये जो आपस में अपनी-अपनी कुर्सियों की लड़ाई लड़ रहे हैं वे लोग पंजाब को कैसे बचाएंगे। 

यह भ पढ़ेंः बड़ी खबर : पंजाब दौरे पर आए केजरीवाल की जनता को एक और गारंटी

भगवंत मान कहा कि 2015 में जो बेअदबी हुई थी यदि उन आरोपियों को अब तक सजा दी हुई होती तो आज जो श्री दरबार साहिब में बेअदबी घटना हुई है वह नहीं होती। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार आने पर इन सभी घटनाओं की जांच करवाई जाएगी और आरोपियों को सजा दी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!