Edited By Kamini,Updated: 22 Aug, 2026 02:55 PM

जिले के सीमावर्ती इलाकों में गांवों के गुरुद्वारों से रोजाना बड़ी अनाउंसमेंट हो रही है।
अमृतसर: जिले के सीमावर्ती इलाकों में गांवों के गुरुद्वारों से रोजाना बड़ी अनाउंसमेंट हो रही है। दरअसल, युवाओं को भटकाने वाली गतिविधियों से बचाने कि लिए अनाउंसमेंट करके उन्हें खास अपील की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर के सीमावर्ती इलाकों में युवाओं को भटकाने वाली गतिविधियों से बचाने के लिए अब गुरुद्वारों के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न गांवों के गुरुद्वारों में शाम के पाठ के बाद अनाउंसमेंट कर युवाओं से नशे, गैंगस्टरों और देशविरोधी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की जा रही है। इस अभियान में नाबालिगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गुरुद्वारों से दिए जा रहे संदेशों में बच्चों और युवाओं को ऐसे लोगों के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी जा रही है, जो उन्हें किसी गैरकानूनी या हिंसक गतिविधि की ओर धकेल सकते हैं।
पाठ करने वाले सिंहों की ओर से अभिभावकों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है। उन्हें बच्चों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर नजर रखने और यह जानने की सलाह दी जा रही है कि वे अपना समय कहां बिताते हैं और किन लोगों के संपर्क में रहते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here