भद्रकाली मंदिर के बाहर भयानक आग का मंजर, मौके पर मची अफरा-तफरी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 May, 2026 06:28 PM

amritsar fire incident

बेरी गेट फायर ब्रिगेड स्टेशन के कर्मचारी दानिश ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि भद्रकाली मंदिर के पास बाहर बनी दुकानों में आग लग गई है।

अमृतसर(रमन): अमृतसर में भद्रकाली मंदिर के बाहर बनी खोखा दुकानों में अचानक भयानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कई खोखा और उनमें रखे सामान को भारी नुकसान हुआ है।

बेरी गेट फायर ब्रिगेड स्टेशन के कर्मचारी दानिश ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि भद्रकाली मंदिर के पास बाहर बनी दुकानों में आग लग गई है। जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और दूसरे फायर स्टेशनों को भी मदद के लिए बुलाया गया। करीब 4 गाड़िया मौके पर पहुंचीं। इसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि खोखा और दुकानें लकड़ी की बनी होने की वजह से आग ने बहुत जल्दी भयानक रूप ले लिया। दुकानों के अंदर लगे दरवाजे, चौखट और दूसरा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

इस मौके पर गुरविंदर सिंह नाम के एक दुकानदार ने बताया कि मंदिर के पीछे खाली जगह में अकसर कुछ लोग पुराने तार और सामान जला देते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आग लगने की यही वजह हो। उन्होंने कहा कि उन्हें थोड़ी देर पहले फोन आया कि आपकी दुकान में आग लग गई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि सारा सामान जल गया है और कुछ भी नहीं बचा है।

उन्होंने बताया कि उनका लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां बनाने का काम है। जब उन्हें फोन आया तो वह किसी के घर अपना काम करने गए थे। जब वह यहां पहुंचे तो देखा कि उनका सारा सामान जल गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं और लोग समय-समय पर आग को फैलने से रोकने की कोशिश करते रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में नशा करने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!