कांग्रेस में बड़ा बदलाव: जनार्दन द्विवेदी की छुट्टी, गहलोत बने नए AICC महासचिव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Mar, 2018 11:02 AM

aicc general secretary s command is now in the hands of ashok gehlot

2019 लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय कांग्रेस का चेहरा व मोहरा बदलने की पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरी तैयारी कर ली है।

जालंधर (रविंदर): 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय कांग्रेस का चेहरा व मोहरा बदलने की पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरी तैयारी कर ली है। राहुल गांधी के पार्टी की कमान संभालते ही नया दौर शुरू हो गया और वह अब नई टीम के साथ ही राहुल गांधी पार्टी में दोबारा ऑक्सीजन भरने जा रहे हैं।  सबसे पहली गाज गिरी ए.आई.सी.सी. महासचिव जनार्दन द्विवेदी पर। 


लंबे समय से पार्टी के ऑफिस, महासचिव, आर्गेनाइजेशन और ट्रेङ्क्षनग इन प्लेस की ड्यूटी जनार्दन द्विवेदी के हाथ में ही थी। या दूसरे शब्दों में कहें तो सोनिया गांधी के दौर में पार्टी आर्गेनाइजेशन की सारी कमान जनार्दन द्विवेदी के हाथ में ही थी। मगर अब दौर बदला तो सबसे पहली गाज आर्गेनाइजेशन इंचार्ज पर ही गिरी। राहुल गांधी ने अब ऑफिस इंचार्ज की कमान अपने खासमखास अशोक गहलोत को सौंपी है। 


कभी कांग्रेस में एक दौर था कि पार्टी की रीढ़ की हड्डी सेवा दल को कहा जाता था। पार्टी के किसी भी प्रोग्राम को आर्गेनाइज करवाने से लेकर सभी व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी कांग्रेस सेवा दल के हाथ में होती थी। मगर सोनिया गांधी के दौर में कांग्रेस सेवा दल का वह हश्र हुआ कि आज इसका कोई नामों-निशान भी नहीं है। जिस तरह से भाजपा में आर.एस.एस. काम करती है, कभी यह मुकाम सेवा दल का हुआ करता था। सेवा दल के खत्म होते ही न केवल पार्टी में अनुशासन की कमी हो गई, बल्कि पार्टी के प्रत्येक प्रोग्रामों की व्यवस्था भी बिगडऩे लगी। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दूसरा बड़ा डिसीजन लेते हुए लालजी देसाई को कांग्रेस सेवा दल राष्ट्रीय चीफ ऑर्गेनाइजेशन की कमान सौंपी है। पहले यह कमान महेंद्र जोशी के हाथ में थी। 


इसके अलावा पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह को ओडिशा राज्य का प्रभारी बनाया है। पहले इसकी कमान बी.के. हरिप्रसाद के पास थी। इसके अलावा गुजरात राज्य की कमान बतौर प्रभारी सांसद राजीव सात्व को सौंपी है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!