Punjab में 30 जून के बाद भी बंद रहेंगे स्कूल? छुट्टियां बढ़ने की अटकलें तेज

Edited By Vatika,Updated: 27 Jun, 2026 03:01 PM

punjab summer holidays

पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के बीच नई अपडेट सामने आई रही है। दरअसल, मानसून की दस्तक में हो रही

चंडीगढ़: पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के बीच नई अपडेट सामने आई रही है। दरअसल, मानसून की दस्तक में हो रही देरी के बीच भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। ऐसे में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

फिलहाल राज्य के सरकारी और अधिकांश निजी स्कूलों में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है। हालांकि अब तक पंजाब सरकार या शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टियां बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

लगातार पड़ रही गर्मी और मानसून में देरी को देखते हुए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच यह चर्चा है कि यदि मौसम में जल्द राहत नहीं मिली तो सरकार छुट्टियों की अवधि बढ़ाने पर विचार कर सकती है। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद हालात में सुधार की उम्मीद है। फिलहाल सभी की नजर शिक्षा विभाग के अगले आदेश और मौसम की स्थिति पर टिकी हुई है। यदि सरकार छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लेती है तो इसकी आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!