Students की छुट्टियां कैंसिल! NEET री-एग्जाम से पहले NMC का बड़ा फैसला

Edited By Urmila,Updated: 20 Jun, 2026 10:45 AM

student vacations canceled

नेशनल टैस्टिंग एजैंसी (एन.टी.ए.) की तरफ से नीट री-एग्जाम 21 जून को करवाया जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

लुधियाना (विक्की): नेशनल टैस्टिंग एजैंसी (एन.टी.ए.) की तरफ से नीट री-एग्जाम 21 जून को करवाया जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे।

इस बीच नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) ने पूरे भारत के सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे नीट परीक्षा होने तक एम.बी.बी.एस. और अन्य मेडिकल विद्यार्थियों को कैंपस के अंदर ही रखें। एन.एम.सी. ने एक ऑफिशियल एडवाइजरी में सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे 20 और 21 जून को एम.बी.बी.एस. और दूसरे मेडिकल विद्यार्थियों के लिए कोई छुट्टी घोषित न करें। इस दौरान रैगुलर एकैडमिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहेंगी, हालांकि केवल आपातकालीन स्थिति में ही छुट्टी दी जा सकती है।

परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए बढ़ाई निगरानी

शिक्षा मंत्रालय के एक पत्र के आधार पर कमीशन ने यह कदम उठाया है, जिसका मुख्य उद्देश्य आने वाले नीट री-एग्जाम को निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करवाना है। एन.एम.सी. के अनुसार कुछ कॉलेजों के मेडिकल विद्यार्थी पहले भी परीक्षाओं से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं, इसलिए सभी मेडिकल संस्थानों के लिए सतर्क रहना जरूरी हो गया है। एन.एम.सी. ने मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के दौरान कैंपस में निगरानी काफी बढ़ा दें, विद्यार्थियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखें और उन्हें किसी भी संदिग्ध या अवांछित गतिविधि से दूर रहने की सलाह दें।

पेपर लीक के कारण दोबारा हो रही परीक्षा

गौरतलब है कि पहले नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन बाद में पेपर लीक के बड़े मामले के कारण केंद्र सरकार ने इसे रद्द कर दिया था। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को दोबारा होने जा रही है, जिसमें 22 लाख से ज्यादा विद्यार्थी बैठेंगे। संस्थानों से कहा गया है कि वे परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए इन दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!