Breaking : जालंधर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, किये ये बड़े दावे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Nov, 2025 05:24 PM

agriculture minister shivraj chauhan arrives in jalandhar

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने पंजाब दौरे के तहत जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती पर दोबारा आना उनके लिए सौभाग्य की बात है और इस दौरे का मुख्य...

जालंधर : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने पंजाब दौरे के तहत जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती पर दोबारा आना उनके लिए सौभाग्य की बात है और इस दौरे का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा करना रहा।
 
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस बार पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 85% की कमी देखने को मिली है, जो किसानों की जागरूकता और सरकारी योजनाओं का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि पराली को जलाने की बजाय मिट्टी में मिलाकर कई प्रकार के फायदे लिए जा सकते हैं।  

शिवराज चौहान ने दावा किया कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते किसानों की खेती की लागत घटी है और उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीक और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान वे खुद हालात देखने पहुंचे थे। उस समय केंद्र सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि जितने भी मकान टूटे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि दी जाएगी। पंजाब सरकार द्वारा 36,000 बाढ़ प्रभावित मकानों की सूची केंद्र को भेजी गई थी। इनमें से 30,000 मकानों की सूची को स्वीकार कर लिया गया है, जबकि 6,000 अभी पेंडिंग हैं और जिन लोगों के कच्चे मकान हैं, उन्हें पक्का मकान बनवाने की प्रक्रिया भी तेज़ी से चल रही है।
 
केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि मनरेगा के तहत पंजाब को अब तक 6000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जा चुकी है। साथ ही इस साल भी पंजाब को 842 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास कार्यों को और गति दी जा सके। इस दौरान सुनील जाखड़ सहित कई प्रमुख नेता शिवराज चौहान के साथ मौजूद रहे और पंजाब के विभिन्न जिलों की परिस्थिति पर भी चर्चा की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!