पंजाब में ए.जी. को लेकर कशमकश, अब इनके नामों को लेकर चल रही चर्चा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Jul, 2022 06:31 PM

ag in punjab controversy about their names

पंजाब में नए एडवोकेट जनरल (ए.जी.) को लेकर कशमकश की स्थिति बनी हुई है।

चंडीगढ़ : पंजाब में नए एडवोकेट जनरल (ए.जी.) को लेकर कशमकश की स्थिति बनी हुई है। कल ही सरकार ने इस पद पर सीनियर वकील विनोद घई के नाम को मंजूरी दी थी, पर उनकी नियुक्ति की नोटीफिकेशन न होने के बाद अब इस पद के लिए जी.एस. बल्ल व पुनीत बाली के नाम की चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि कि अनमोल रतन सिद्धू के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस पद के लिए विनोद घई के अलावा जी.एस. बल्ल व पुनीत बाली के साथ भी मुलाकात की गई है। बताया जा रहा है कि अब उनके नाम पर सहमति बनाने की कोशिश चल रही है। 

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि इस पूरे मामले में आज देर शाम तक फैसला लिया जा सकता है। पुनीत बाली के हक में यह बात जाती है कि वह बेअदबी के मामले में पटीशन करने वालों वकील रहे हैं जिक्रयोग्य है कि गत दिवस ही पंजाब के ए.जी. अनमोल रतन सिद्धू के इस्तीफे की खबर सामने आई थी। जिसके बाद सरकार ने ए.जी. के पद पर विनोद घई की नियुक्ति कर दी थी। विनोद घई बर्खास्त किए गए पूर्व मंत्री विजय सिंगला, पूर्व कांग्रेस भारत भूषण आशू के वकील होने के साथ साथ पंजाब सरकार के खिलाफ कई मामलों की पैरवी कर रहे हैं। इसी कारण घई के नाम को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है और पार्टी के अंदर भी उनकी नियुक्ति को लेकर आवाज उठनी शुरू हो गई है जिसके चलते उनकी नियुक्ति को लेकर नोटीफिकेशन रोकी गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!