कैबिनेट बैठक के बाद सी.एम. चन्नी की प्रैस कॉन्फ्रेंस, किए ये बड़े ऐलान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Oct, 2021 05:11 PM

after the cabinet meeting cm channi s press conference

सी.एम. चन्नी द्वारा आज पंजाब कैबिनेट बैठक रखी गई थी। बैठक के खत्म होते ही मुख्यमंत्री चन्नी ने प्रैस कॉन्फ्रेंस की।

चंडीगढ़ः सी.एम. चन्नी द्वारा आज पंजाब कैबिनेट बैठक रखी गई थी। बैठक के खत्म होते ही मुख्यमंत्री चन्नी ने प्रैस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में चन्नी द्वारा कई बड़े ऐलान किए गए। उन्होंने कहा कि लाल लकीर में आने वाले घरों का मालिकाना हक दे दिया जाएगा। इस स्कीम को 'मेरा घर मेरा नाम' स्कीम का नाम दिया गया है। मालिकाना हक के लिए कोई भी रजिस्ट्री फीस नहीं ली जाएगी। पहले यह स्कीम सिर्फ गांव तक ही सीमित थी परंतु अब यह शहरों में भी लागू होगी। उन्होंने कहा है कि ड्रोन के जरिए नक्शा तैयार किया जाएगा, दूसरी ओर 15 दिनों के अंदर नक्शे पर एतराज भी दर्ज करवाया जा सकता है। एन.आर.आई. पंजाबियों की प्रॉपर्टियों के लिए जल्द ही नए कानून की घोषणा होगी।

मुख्यमत्री चन्नी ने बिजली माफ पर सरकार का स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि बिजली फार्म तैयार हो चुका है। 2 किलोवाट तक हर वर्ग को फायदा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 52 लाख परिवारों को यह फायदा मिलने वाला है। सी.एम. चन्नी ने साथ में यह भी कहा कि पंजाब में ब्लैक आऊट नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र सरकार से इस बारे में बातचीत की जा रही है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!