जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Sep, 2020 09:57 AM

admit card issued for jee advance examination

ज्वाइंट एंट्रैंस एग्जाम (एडवांस) के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। स्टूडैंट्स जे.ई.ई. एडवांस की आधिकारिक वैबसाइट में......

लुधियाना(विक्की): ज्वाइंट एंट्रैंस एग्जाम (एडवांस) के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। स्टूडैंट्स जे.ई.ई. एडवांस की आधिकारिक वैबसाइट में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आई.आई.टी. दिल्ली ने जे.ई.ई. एडवांस्ड 2020 के लिए 12 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की और 17 सितंबर को प्रक्रिया बंद कर दी।

27 सितंबर को सुबह 9 बजे तक कर पाएंगे डाउनलोड 
जे.ई.ई. मेन के पहले 2.5 लाख रैंक धारक जे.ई.ई. एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे। जे.ई.ई. एडवांस एडमिट कार्ड 27 सितंबर को सुबह 9 बजे तक ही डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बाद यह लिंक सक्रिय नहीं रहेगा। इससे पहले ही उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करके रख लें। एडमिट कार्ड 2020 में उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, एग्जाम सैंटर और एड्रैस की जानकारियां मिल जाएंगी। आई.आई.टी. जे.ई.ई. एडवांस का रिजल्ट 5 अक्तूबर को जारी किया जाएगा और सीट आबंटन 8 अक्तूबर से शुरू होगा। काउंसलिंग ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी के जरिए होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!