Edited By Urmila,Updated: 25 Nov, 2021 12:03 PM

गांव हरनाम सिंह वाला में नशे की ओवरडोज के साथ एक नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले के संबंध में पुलिस ने दो भाइयों सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.....
भाईरूपा (शेखर) : गांव हरनाम सिंह वाला में नशे की ओवरडोज के साथ एक नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले के संबंध में पुलिस ने दो भाइयों सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना फूल की पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में राजू सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को सिकंदर सिंह और मोती सिंह दोनों भाई, भोलू सिंघ और लभी सिंघ वासियन ने उसके भांजे सूरज सिंह को नशे की ओवरडोज दे दी थी, जिस कारण सूरज सिंह की मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः डेरा प्रेमी की हत्या की जांच के लिए पहुंची एन.आई.ए. की टीम
उन्होंने बताया कि आरोपी नशा करने के आदी थे और उसके भांजे को भी नशों पर लगा दिया गया था। थाना प्रमुख सुखजिंदर सिंह ने बताया कि कथित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि अभी किसी की भी गिरफ्तारी नही हुई है। इस संबंधी क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान कुलवंत सिंह सेलबराह ने कहा कि इलाके अंदर नशे का छटा दरिया बह रहा है। उन्होनें पंजाब सरकार से मांग की है कि नशे के सौदागरों खिलाफ सख्त से सखअत कार्यवाही की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here