नशेड़ी ने रॉड मारकर की पुजारी की हत्या, एक घंटे तक रुकी पोलिंग

Edited By Kalash,Updated: 21 Feb, 2022 10:21 AM

addict killed the priest by hitting a rod

गांव भोजराज में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब नशेड़ी व्यक्ति ने लोहे की रॉड मारकर मंदिर के पुजारी बड़ा राम की हत्या कर दी

धारीवाल / कलानौर (खोसला, बलबीर, मनमोहन): गांव भोजराज में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब नशेड़ी व्यक्ति ने लोहे की रॉड मारकर मंदिर के पुजारी बड़ा राम की हत्या कर दी। पुजारी के पारिवारिक सदस्यों ने धरना देकर लोगों से वोट नहीं डालने की अपील करते हुए इंसाफ की मांग की। इससे मतदान एक घंटे तक रुका रहा। 

जिलाधीश व जिला पुलिस प्रमुख गुरदासपुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मौके पर ही एक लाख रुपए का चैक देकर धरना उठवाया। जिस कारण एक घंटे बाद पोलिंग दोबारा शुरू हुई। पुलिस स्टेशन घुम्मण कलां में आरोपी बलविंदर सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!